Makar Sankranti 2023: नए साल की शुरुआत होते ही मकर संक्रांति के पर्व को लेकर पूरे देश में बड़े ही हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिलने लगता है। बाजार रंग बिरंगी पतंगों और कपड़ों से सज जाते है, तो इस पर्व पर बनने वाले कई पकवान इस त्योहार की रौनक को और ज्यादा बढ़ा देते है।
इस पर्व को मनाए जाने को लेकर ऐसी मान्यता है कि इस दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं। यही वजह है कि इस पर्व को मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है। इसके साथ ही इस दिन दान-पुण्य करना काफी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किये गए दान-पुण्य से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
वहीं, इस साल मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी। ऐसे में जहां एकतरफ इस त्योहार को लेकर लोगों के बीच काफी उत्साह और उमंग का माहौल है। तो इस दिन कुछ कामों को करने की मनाही भी होती है। मान्यता है कि इस दिन कुछ कार्यों को करना काफी अशुभ होता है। इस आर्टिकल में कुछ ऐसी ही चीजों के बारें में बताने वाले है, जिन्हें मकर सक्रांति के दिन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।