Makar Sankranti 2023: हर साल जनवरी के महीने में आने वाला मकर संक्रांति का पर्व पूरे देश में बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव से मनाया जाता है। इस दिन भगवान सूर्य की पूजा की जाती है। मकर सक्रांति के इस दिन सूर्य देव दक्षिणायन से उत्तरायण में प्रवेश करते है। जिस वजह से इस पर्व को मकर संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन पवित्र नदी में स्नान करना और दान करने का विशेष महत्व होता है। यही वजह है कि हर साल इस पर्व पर लोग काफी दान भी करते हैं।
वैसे तो हर इस साल मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाता है, लेकिन इस साल यह पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा। मकर सक्रांति के इस त्योहार से पहले ही बच्चों के बीच खासतौर से उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिल रहा है। जिसकी वजह इस त्योहार पर उड़ने वाली पतंगे और कई तरह के व्यंजनों का होना है।
वहीं, इस दिन जहां दान करने से बड़ा पुण्य मिलता है, तो कुछ ऐसे भी काम होते है। जिन्हें इस दिवस पर करने की मनाही होती है। मान्यता है कि इस दिन कुछ कार्य करना अशुभ होता है। साथ ही इन कार्यों को करने से भगवान भी रुष्ट हो सकते है। ऐसे में इस आर्टिकल में कुछ ऐसी ही चीजों के बारें में बताने वाले है, जिन्हें मकर सक्रांति के दिन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
मकर संक्रांति पर्व के दिन पेड़ों की कटाई या छटाई नहीं करनी चाहिए, क्योंकि ये पर्व प्रकृति के साथ बनाने का होता है।
मकर संक्रांति के दिन किसी भी प्रकार का नशा करना वर्जित माना जाता है।
इस दिन प्याज, लहसुन जैसे तामसिक भोजन का सेवन भी नहीं करना चाहिए। माना जाता है आदि खाने से मन मस्तिष्क पर भी इसका प्रभाव पड़ता है। इसके साथ मांस, मछली का सेवन भी पूरी तरह से वर्जित होता है।
इस दिन किसी भी गरीब को भी नहीं सताना चाहिए, बल्कि गरीबों को दान जरूर देना चाहिए। इसके साथ ही उनकी सहायता भी करनी चाहिए।
Makar Sankranti Wish: इन खास मैसेज के जरिए अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को ...
Makar Sankranti 2023: 14 या 15 जनवरी? जानें आखिर किस दिन मनाया ...
Makar Sankranti के दिन पतंग उड़ाने का है विशेष महत्व, भगवान राम से ...
Makar Sankranti 2023: इन देशों में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है मकर ...