Lucknow Hotel Fire: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हजरतगंज इलाके में लिवाना होटल में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। जिसके बाद आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़िया मौके पर पहुंची। इस आग के चलते निकले धुएं के बीच कई लोग कमरों में फंसे रहे। इस धुएं में दम घुटने की वजह से कई लोग बेहोश हो गए हैं। जबकि दो लोगों की मौत हो गई है, तो कई लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
वहीं, इस घटना के प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अस्पताल में भर्ती घायलों से मिलने के लिए पहुंचे। यहां लोगों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। साथ ही प्रशासन की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से घटना की स्थिति का जायजा लिया। राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के लिए निर्देश दिए।
Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath meets the people injured in the fire at Hotel Levana in Hazratganj, Lucknow.
Visuals from Civil Hospital in Lucknow. pic.twitter.com/X502WBYDFz
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इस घटना पर ट्वीट कर दुख जताते हुए लिखा, "लखनऊ के एक होटल में आग लगने की दुखद घटना की मुझे जानकारी मिली। स्थानीय प्रशासन से मैंने स्थिति की जानकारी ली है। राहत-बचाव कार्य जारी है। मेरा कार्यालय लगातार स्थानीय प्रशासन के सम्पर्क में है। मैं घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना करता हूं।"