47 साल पुरानी आई टी सेक्टर की जानी-मानी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट अपने कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। जिसने इसकी स्थापना करने वाले बिल गेट्स को दुनिया का सबसे अमीर युवा बना दिया था और बिल गेट्स अभी दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार हैं। कंपनी अगले सप्ताह अपनी तिमाही आय से पहले छंटनी की घोषणा कर सकती है। सत्या नडेला ने हाल ही में टेक उद्योग के लिए दो साल की चुनौतियों की चेतावनी दी थी।
माइक्रोसॉफ्ट यूके में 6,000 सहित 220,000 से अधिक लोगों को रोजगार देता है। कंपनी अपने कर्मचारियों की संख्या का लगभग 5 प्रतिशत कम करने पर विचार कर रही है, इस हिसाब से लगभग 11,000 नौकरियों के बराबर होगा। यानी 11000 कर्मचारियों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है।
कई बड़ी तकनीकी कंपनियों ने कर्मचारियों की छंटनी की है, जिसमें अमेजन ने 18,000 नौकरियां कम की है। क्लाउड सॉफ्टवेयर प्रदाता सेल्सफोर्स 7,000 से अधिक नौकरियों में कटौती करेगा। वर्ष 2023 वैश्विक स्तर पर टेक कर्मचारियों के लिए खराब नोट पर शुरू हुआ है और इस महीने के पहले 15 दिनों में 91 कंपनियों ने 24,000 से अधिक टेक कर्मचारियों को निकाल दिया है, भारत सहित वैश्विक स्तर पर 2023 में औसतन प्रति दिन 1,600 से अधिक तकनीकी कर्मचारियों की छंटनी की जा रही है।