MS Dhoni Fan: क्रिकेट के खेल की जब भी बात होती है, तो हमारे दिमाग में सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी और विराट कोहली जैसे नाम सामने आते हैं। जहां सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान कहा जाता है, तो एमएस धोनी को सबसे कैप्टन कूल और सबसे सफल भारतीय कप्तान भी माना जाता है। जिसकी वजह यह है कि धोनी ने टीम इंडिया को तीनों फॉर्मेट में न केवल नंबर वन का ताज पहनाया, बल्कि आईसीसी की ट्रॉफी भी जताई है।
यही वजह है कि धोनी के चाहने वालों की संख्या लाखों में नहीं, बल्कि करोड़ों में है। मैदान पर धोनी के लिए फैंस का पागलपन और दीवानगी के कई मूमेंट देखे जा चुके है। वहीं, इसी कड़ी में एक फैन ने अपने चहिते खिलाड़ी के लिए कुछ ऐसा कर दिया। जो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, कर्नाटक के एक फैन ने अपनी शादी के कार्ड के कवर पर एमएस धोनी की फोटो प्रिंट करवाई है। इसमे देखा जा सकता है कि धोनी ट्रॉफी के साथ नजर आ रहे है।
A fan printed the photo of MS Dhoni in his wedding card. pic.twitter.com/DDkhVbIrwk
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 10, 2023
सोशल मीडिया पर इस फोटो को साझा किए जाने के बाद से ही लोग इस शादी के कार्ड पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2023 के 16वें सीजन में खेलते हुए नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एमएस धोनी इस आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से कप्तानी भी करेंगे। धोनी का यह आखिरी आईपीएल सीजन माना जा रहा है। ऐसे में फैंस धोनी को बल्लेबाजी करते हुए देखने के लिए बेताब है।