फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। धोनी इस फोटो में अपने पालतू घोड़े पोनी के साथ नजर आ रहे हैं। ये फोटो उनके फार्महाउस का है। जहां धोनी ने कई विदेशी नस्ल के डॉग के साथ घोड़ों को भी पाल रखा है। धोनी को जैसे ही समय मिलता है वो इनके साथ वक्त बिताना नहीं भूलते।
View this post on Instagram
धोनी जानवरों के शौकीन हैं। सभी जानते हैं कि उनके घर में कई कुत्ते हैं और उन्हें उनकी पत्नी साक्षी धोनी की कहानियों और तस्वीरों में घूमते देखा जा सकता है। उन्होंने अपने लिए एक घोड़ा भी भेंट किया जिसका नाम उन्होंने चेतक रखा और कुछ सप्ताह बाद यह पोनी भी घर आ गया। धोनी की पत्नी साक्षी ने ये सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसमें धोनी अपने खास पोनी को कुछ खिलाते हुए नजर आ रहे हैं।
बता दें कि सीएसके के कप्तान फिलहाल रांची में हैं। वह आईपीएल 2022 की शुरुआत के साथ वापसी करेंगे, सीएसके का फिर से नेतृत्व करेंगे। उन्हें दो महीने पहले सीएसके ने रिटेन किया था और इस साल उनकी नजर पांचवां खिताब जीतने पर होगी। धोनी ने पिछले साल 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। उन्होंने पिछले साल अपनी फ्रेंचाइजी के लिए चौथा आईपीएल खिताब जीता और टी20 विश्व कप में टीम इंडिया के मेंटर भी रहे।
Mumbai International film festival 2022, Date, Venue, Online entry, Eligibility and more