Chaitra Navratri 2023: नवरात्रि में लहसुन-प्याज के अलावा इस तामसिक खाने से रहें दूर
Anjum QureshiPublish Date: 20 Mar, 2023
Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। सभी मां दुर्गा की पूजा करते हैं। माता रानी कि नौ रुपों की नौ दिनों तक उपासना की जाती है। कहा जाता है कि मां दुर्गा स्वयं भक्तों के घर आती है। इसलिए भक्तों को
प्याज़ लहसून तथा अन्य कोई भी तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं कि इन नौ दिनों तक किस तरह के भोजन से परहेज़ करना चाहिए।
नवरात्रि में प्याज़ लहसून के अलावा इस खाने से भी करें परहेज़
- नवरात्रि में गेहूं, चावल और जौ आदि अनाज नहीं खाना चाहिए।
- नौ दिनों तक कोई भी ऐसा खाद्य पदार्थ जो डिब्बाबंद या बोतलबंद हो नहीं खाना चाहिए। क्योंकि ये प्रिजर्वेटिव या डीप फ्रीज कर के पैक किए जाते हैं। इन खाद्य पदार्थ को जीवित नहीं माना जाता।
- नवरात्रि के दौरान फलियां भी नहीं खानी चाहिए क्योंकि उन्हें तामसिक भोजन समझा जाता है। इसके अलावा दाल, बीन्स और छोलों से भी परहेज़ करना चाहिए।
- नवरात्रि में मांसाहारी भोजन जैसे मांस, चिकन, मछली और अंडे आदि से परहेज करना चाहिए। मासाहारी भोजन तामसिक माना जाता है। इसे ग्रहण करने से नकारात्क प्रभाव पड़ता है।