Navratri 2023 Kanya Pujan Gift Ideas: चैत्र नवरात्रि में नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होती है। जो भी साधक सच्चे मन से मां की पूजा करता है उसे मनचाहा वरदान अवश्य मिलता है। नवरात्रि के अंतिम दिन में कन्याओं को भोजन कराया जाता है इससे माता रानी बहुत खुश होती है। कन्याओं को भोजन कराने के साथ भेंट स्वरूप कुछ ना कुछ अवश्य दिया जाता है।

यदि आप भी कन्याओं को भेंट स्वरूप ये 5 वस्तुएं दें तो माता रानी की आपके ऊपर विशेष कृपा होगी और आपको मां का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। 

चावल

यदि आप अपने घर में सुख, शांति और संपन्नता चाहते हैं तो कन्याओं को भेंट स्वरुप चावल ज़रुर दें। कहा जाता है कि कन्या को विदा करते समय कोचा देने का रिवाज़ है। यदि आप कन्याओं को विदा करते समय चालव देते हैं तो आपके घर में धन की वर्षा होगी।

सिक्का

नवरात्रि कन्या पूजन में कन्याओं को रुपये देने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि रुपयों को भेंट देते समय आप उसमें सिक्का भी अवश्य दें। यह शुभ माना जाता है आप कन्याओं को 11 या 21 रुपये भेंट करें, इसमें 1 का सिक्का भी शामिल हो जाएगा। आप अपनी इच्छा अनुसार अधिक रुपये भी भेंट कर सकते हैं। 

लाल वस्त्र

हिंदू धर्म में तो लाल वस्त्रों का बहुत महत्व हैं। लाल वस्त्र को शुभ माना जाता है। आप नवरात्रि कन्या पूजन में कन्याओं को लाल वस्त्र के रुप में कोई चुनरी या फिर लाल रंग के कपड़े भेंट कर सकते हैं। ऐसी मान्यता है कि लाल रंग वृद्धि का प्रतीक है।

मिठाई और फल 

घर में कोई भी मंगल कार्य के लिए मिठाई का होना आवश्यक माना गया है। इसलिए कन्या पूजन में आप कन्याओं को घर पर बनी शुद्ध मिठाई भेंट अवश्य करें । इसके अलावा आप फलों को भी भेंट स्वरूप दे सकते हैं। फलों में सबसे शुभ फल केला और नारियल है। 

शिक्षा से संबंधित उपहार

नवरात्रि कन्या पूजन में कन्याओं को आप शिक्षा से संबंधित कोई चीज़ भेंट दे सकते हैं। जैसे स्कूल का बैग, पेंसिल बॉक्स, कॉपी, किताबें या स्टेशनरी से संबंधित सामान। कन्याओं को ये सामान बहुत अच्छा लगाता है और इससे मां सरस्वती भी प्रसन्न होगी और आपको विशेष आशीर्वाद देगी।