फर्ज़ी देश कैलाशा बसाने वाले नित्यानंद का एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। नित्यानंद ने अमेरिका के 30 शहरों में फर्जीवाड़े को अंजाम दिया है। यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ कैलासा ने 30 से अधिक अमेरिकी शहरों के साथ एक ‘सांस्कृतिक भागीदारी’ समझौता करने की बात सामने आ रही है। नित्यानंद भारत से फरार है जिस पर दुष्कर्म-अपहरण जैसे गंभीर मामलों के आरोप हैं।
अमेरिका के न्यूजर्सी स्थित सिटी ऑफ नेवार्क ने कहा है कि वो एक फेक हिंदू राष्ट्र के साथ ‘सिस्टर सिटी’ कांट्रैक्ट साइन करने के स्कैम का शिकार हो गया है। खबरों की मानें तो नित्यानंद का फर्ज़ी देश यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ कैलासा ने 30 से अधिक अमेरिकी शहरों के साथ एक ‘सांस्कृतिक भागीदारी’ समझौता किया है। समझौता करने वाले शहरों में महत्वपूर्ण शहर हैं नेवार्क, रिचमंड, वर्जीनिया, डेटन, ओहियो, बुएना पार्क और फ्लोरिडा यह सभी अमेरिका के प्रमुख शहरों में से हैं।