CM Kejriwal Meet Nitish Kumar: केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ संसद में उठेगी आवाज़, केजरीवाल को मिला नीतीश का साथ
Anjum QureshiPublish Date: 21 May, 2023
CM Kejriwal Meet Nitish Kumar: लोकसभा चुनाव 2024 में होने वाले हैं। इसके लिए सभी राजनीतिक दल तैयारी में जुटे है। कर्नाटक में कांग्रेस की शानदार जीत हुई है। चुनावों से पहले ही विपक्षी एकजुटता की बात की जा रही थी लेकिन अब यह ज़ोर पकड़ने लगी है। राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मुलाकात की है। इस मुलाकात के दौरान बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे। तेजस्वी के अलावा मनोज झा, ललन सिंह भी थे।