Fight for Shiv Sena Symbol: शिवसेना से पहले भी कई पार्टियों में चुनाव निशान और पार्टी के नाम को लेकर हुआ है विवाद
Anjum QureshiPublish Date: 22 Feb, 2023
Shinde vs Thackeray Fight for Shiv Sena Symbol: चुनाव आयोग ने एकनाथ शिंदे गुट को शिवसेना का निशान दे दिया है। हालांकि ठाकरे गुट ने इस गलत टहराते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है। लेकिन क्या आन जानते हैं कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ की राजनीतिक दलों में इस तरह से पार्टी के नाम और निशान को लेकर विवाद हुआ है। बल्कि इससे पहले भी कई दलों में ऐसे विवाद हुए हैं।
पार्टी के नाम और निशान को लेकर पहले भी हुआ है विवाद
कांग्रेस में इंदिरा गांधी के समय में दो गुटों में विभाजित हो गई थी। तब पार्टी के नाम और निशान को मुद्दा दोनों गुटों ने उठाया और अपना अपना हक जमाया था। 1995 में तेलुगु देशम पार्टी में भी इस विवाद में पड़े थे। अक्टूबर 2012 में लोक जनशक्ति पार्टी में भी चुनाव निशान को लेकर लड़ाई हुई थी। 2017 में चुनाव चिन्ह को लेकर समाजवादी पार्टी में भी विवाद हुआ था। इनके अलवा भी कई बार ऐसे विवादों ने जन्म लिया है।