पाकिस्तान के हालात दिन प्रतिदिन खराब होते जा रही है। बावजूद इसके पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नही आ रहा है। पाकिस्तान की आवाम सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आई है। सरकार के खिलाफ नारेबज़ी कर रही है लेकिन पाकिस्तान सरकार अपनी आवाम को छोड़कर कश्मीर एकजुटता दिवस मना रहा है।
कश्मीर एकजुटता दिवस के मद्देनजर पाकिस्तान में बड़े पैमाने पर रैलियों का आयोजन हुआ है| इसके आलावा कई सारे कार्यक्रम भी हो रहे है | पाकिस्तान ने कश्मीर एकता दिवस मनाने के लिए भारत के खिलाफ सोशल मीडिया पर फर्जी कहानियों का प्रचार कर रहा है | पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट भी किया है जिसमें नफरत साफ देखी जा सकती है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ ने एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने भारत के खिलाफ ज़हर उगला, उन्होंने ट्वीट में कहा है कि आज पूरा पाकिस्तान कश्मीरी भाइयों और बहनों के प्रति अपनी अटूट एकजुटता और समर्थन व्यक्त करने के लिए एक साथ आया है | आज़ाद जम्मू और कश्मीर के लोग भारत से आजादी के अपने सपने को साकार करने के लिए अथक संघर्ष कर रहे हैं | उन्होंने अपने बलिदान से आजादी की मशाल को जलाए रखा है | यह मेरा विश्वास है कि उनके सपने जल्द ही साकार होंगे | ”