Pakistan Squad T20 World Cup 2021: पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2021) के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। बाबर आजम की कप्तानी में 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया गया है। टीम में अनुभवी शोएब मलिक और सरफराज अहमद को जगह नहीं मिली है। अनुभवी शोएब मलिक और सरफराज अहमद प्राथमिकता दी गई है। टी-20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ के खिलाफ आगामी ट्वेंटी -20 भी खेलेगी। पीसीबी नेयुवा खिलाड़ीयों पर भरोसा जताया है। पीएसएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले आजम खान को जगह मिली है।


टी-20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की टीम (Pakistan Squad T20 World Cup 2021)

  1. बाबर आजम (कप्तान)
  2. शादाब खान
  3. आसिफ अली
  4. आजम खान
  5. हारिस रउफ
  6. हसन अली
  7. इमाद वसीम
  8. खुशदील शाह
  9. मोहम्मद हफीज
  10. मोहम्मद हसनैन
  11. मोहम्मद नवाज
  12. मोहम्मद रिजवान
  13. मोहम्मद वसीम
  14. शाहीन शाह अफरीदी
  15. सोहेब मकसूद

 

रिजर्व खिलाड़ी

  1. शाहनवाज दानी
  2. फखर जमान
  3. उस्मान कादिर

 

सरफराज को टीम में शामिल नहीं करने पर चयनकर्ता ने क्या कहा?

सरफराज को टीम में शामिल नहीं करने पर चयनकर्ता मोहम्मद वसीम ने कहा कि, हमारे पास जो बेस्ट ऑप्शन था उसे हमने टीम में शामिल किया। मध्यक्रम में जो विकेटकीपर बेहतर बल्लेबाज है उसे शामिल किया गया है। आजम खान वहां बेहतर साबित हुए हैं। इस साल टी-20 वर्ल्ड कप 17 अक्टूबर में ओमान और UAE में खेला जाएगा।”

चयनकर्ता मोहम्मद वसीम ने आगे कहा कि,पेपर पर हमारी टीम को देखते हैं तो यह काफी मजबूत है। हमारा पहला मैच भारत के खिलाफ है। उस मैच को देखते ही हमने टीम का ऐलान किया है। हमारा ध्यान अन्य मैचों पर भी है। यूएई में हमारे पास एडवांटेज है। उम्मीद है कि इस बार हम कामयाब होंगे।”

पाकिस्तान का T20 world cup मैचों का कार्यक्रम

24 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान शाम 7:30 बजे दुबई

26 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड शाम 7:30 बजे शारजाह

29 अक्टूबर: अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान - शाम 7:30 बजे दुबई

2 नवंबर: पाकिस्तान बनाम ग्रुप ए (ए 2) के उपविजेता - 7:30 बजे अबू धाबी

7 नवंबर: पाकिस्तान बनाम ग्रुप बी (बी1) के विजेता - शाम 7:30 बजे शारजाह