T20 World Cup Point Table: आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2022 में गुरुवार को जिंबाब्वे और पाकिस्तान के बीच एक बहुत ही रोमांचक मैच देखने को मिला। इस मैच में जिंबाब्वे की टीम ने बड़ा पलटवार करते हुए पाकिस्तान जैसी मजबूत टीम को 1 रन से मात देते हुए शानदार जीत दर्ज की, तो इस हार के बाद पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की राह काफी मुश्किल हो गई है।
पाकिस्तान ग्रुप-2 में निचले क्रम से दूसरे पायदान पर है। जबकि सबसे ऊपर भारतीय टीम है, तो दूसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका, तीसरे पर जिंबाब्वे की टीम है। पाकिस्तान, अपने दो मैच भारत और जिंबाब्वे के साथ मैच खेल चुकी है। जबकि उसके बाकी तीन मैच दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स टीम के साथ होने हैं। ऐसे में पाकिस्तान के सामने दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश जैसी टीमों को हराने की कड़ी चुनौती होगी।
जिसकी वजह यह है कि एशिया कप 2022 में भी बांग्लादेश को हराने के लिए पाकिस्तान को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। जिसे देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि अब पाकिस्तान के लिए यह वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल तक भी पहुंचना काफी मुश्किल हो गया है।
ऐसे में जिंबाब्वे की टीम नीदरलैंड और बांग्लादेश को कड़ी चुनौती दे सकती है और यह टीम अगर अपने दो मुकाबले जीत जाती है, तो जिंबाब्वे के लिए दूसरे पायदान पर अपना स्थान पक्का करना आसान हो जाएगा। क्योंकि दक्षिण अफ्रीका के बचे तीन मुकाबलों में भारत और पाकिस्तान जैसी टीमें सामने होंगी। जो दर्शाता है कि दक्षिण अफ्रीका के लिए अपने बाकी बचे तीन मैचों में जीतना, जिंबाब्वे की तुलना में तुलना थोड़ा मुश्किल साबित होगा।
सुपर-12 ग्रुप-2 | मैच | जीत | हार | टाई | नो रिजल्ट | पॉइंट्स | नेट रन रेट |
भारत | 2 | 2 | 0 | 0 | 0 | 4 | +1.425 |
साउथ अफ्रीका | 2 | 1 | 0 | 0 | 0 | 3 | +5.200 |
जिम्बाब्वे | 2 | 1 | 0 | 0 | 1 | 3 | 0.050 |
बांग्लादेश | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 1 | -2.375 |
पाकिस्तान | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | 0 | -0.050 |
नीदरलैंड्स | 2 | 0 | 2 | 0 | 00 | 0 | -1.625 |
Pakistan Crisis: पाकिस्तान में हालत खराब, रावलपिंडी में मुर्गियों की लूट ...
Pakistan Economic Crisis: कंगाल होता पाकिस्तान, अल्लाह के भरोसे। Pak Finance Minister। Ishaq ...
Pakistan Economic Crisis: बर्बादी के कगार पर पाकिस्तान, करेंसी निचले स्तर पर गिरा | Pakistani ...
चीन दे रहा तालिबान को ब्लोफिश ड्रोन, पाकिस्तान को बड़ा खतरा | China Blow Fish ...