पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति और पूर्व आर्मी चीफ परवेज मुशर्रफ का 79 साल की उम्र में निधन हो गया है | वह लंबे समय दुबई के अस्पताल में भर्ती थे | उनके ऊपर राजद्रोह का मुकदमा चला था | जिसके चलते पाकिस्तान की अदालत ने उन्हें सजा-ए-मौत सुनाई थी | परवेज मुशर्रफ साल 2016 में पाकिस्तान छोड़कर दुबई चले गए थे | अब उनकी मौत के बाद चर्चा तेज़ हो गयी है कि उन्हें पाकिस्तान में लाया जायेगा या दुबई में ही उन्हें सुपुर्दे खाक कर दिया जायेगा |
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति और पूर्व आर्मी चीफ परवेज मुशर्रफ के खिलाफ पाकिस्तान में कई गंभीर मामले में दर्ज है | परवेज मुशर्रफ अपनी बीमारी के चलते पाकिस्तान को छोड़कर दुबई चले गए थे लेकिन पाकिस्तान में उन्हें भगोड़ा घोषित किया गया था क्योंकि परवेज मुशर्रफ के ऊपर राजद्रोह का मुकदमा चल रहा था जिसमें उन्हें दोषी करार ठहराया था और इस मामले में पाकिस्तानी कोर्ट मौत की सजा भी सुना चुका था | पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या और लाल मस्जिद हमले से भी परवेज मुशर्रफ का नाम जुड़ा था |