प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कर्नाटक में भव्य स्वागत हुआ। उन्होंने बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे कर उद्घाटन किया। बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे के निर्माण के बाद तीन घंटे का सफर 75 मिनट में तय किया जा सकता है। इस एक्सप्रेसवे को बनने में लगभग 8,480 करोड़ रुपये लगे हैं। यह एक्सप्रेसवे 118 किमी लंबा है। आपको बता दें कि बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे एनएच-275 का एक हिस्सा है।
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि, ‘‘ कांग्रेस, मोदी की कब्र खोदने में व्यस्त है और मोदी, बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे बनाने में व्यस्त है। कांग्रेसियों को पता नहीं है कि देश की करोड़ों माताओं-बहनों का आशीर्वाद मोदी का सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है।’’ पीएम ने कहा कि, ‘‘ बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। युवा वर्ग देश की तरक्की देखकर गर्व महसूस कर रहा है। ये सभी प्रोजेक्ट विकास और समृद्धि के नए रास्ते खोलेंगे। बेंगलुरु और मैसूर, कर्नाटक के दो अहम शहर हैं। एक तकनीक के लिए जाना जाता है और दूसरा परंपरा के लिए जाना जाता है। ऐसे में इन दोनों शहरों का तकनीक के माध्यम से जुड़ना अहम है।’’
प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्र सरकार को गरीबों के लिए काम करने वाली सरकार बताया। उन्होंने कहा कि, ‘‘2014 से पहले कांग्रेस ने गरीब लोगों को तबाह करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। कांग्रेस सरकार ने गरीब लोगों के पैसों को लूटा। 2014 में आपने मुझे वोट देकर सेवा का मौका दिया तो देश में गरीब का दुख दर्द समझने वाली संवेदनशील सरकार बनी। इसके बाद भाजपा की केंद्र सरकार ने पूरी ईमानदारी से गरीब की सेवा करने का प्रयास किया। गरीब के जीवन से मुश्किल कम करने का प्रयास किया। बीते नौ सालों में भाजपा सरकार की योजनाओं से करोड़ों गरीबों का जीवन आसान हुआ है। कांग्रेस की सरकार में गरीब को सुविधाओं के लिए सरकार के पास चक्कर लगाने पड़ते थे। अब भाजपा की सरकार गरीब के पास जाकर सुविधाएं दे रही है।’’
PM Modi's Mann Ki Baat: नवरात्रि पर पीएम मोदी ने बेटियों की तारीफ की ...
World Boxing Championships 2023: नीतू और स्वीटी बूरा ने रचा इतिहास, गोल्डन ...
PM Modi Security Breach: प्रधानमंत्री की तरफ दौड़ता आया युवक, पीएम मोदी की ...
प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु मेट्रो लाइन का किया उद्घाटन, छात्रों के साथ की ...