प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एमवी गंगा विलास रिवर क्रूज को हरी झंडी दिखा दी है और दुनिया के सबसे लंबे क्रुज़ एमवी गंगा विलास का आज पहला सफर शुरु हो गया है। पहली ट्रिप में गंगा विलास क्रूज पर 32 टूरिस्ट सवार होंगे। ये सभी स्विट्जरलैंड से आए हैं। पिछले महीने कोलकाता से क्रूज रवाना हुआ था, जो कि 13 जनवरी को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रामनगर पोर्ट पहुंचा। गंगा विलास रिवर क्रूज का सफर कोलकाता से शुरू हुआ है। यह गंतव्य तक 1 मार्च 2023 कर पहुंच सकता है।
यह क्रूज अपने आप में ही चलता फिरता लग्जरी होटल है और यह दुनिया का अब तक का सबसे लंबा क्रूज़ है। यह क्रूज कई तहर की लग्जरी सुविधाओं से लैस है। इस क्रूज़ की सबसे खास बात यह है कि इसमें सवार यात्रियों को 50 पर्यटन स्थलों के साथ ही 27 अलग अलग नदी प्रणालियों की सैर करने को मिलेगी। गंगा विलास क्रूज यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के साथ ही एक पर्यटन माध्यम की तरह है। इसमें कोई भी सफर का लुत्फ उठा सकता है। गंगा विलास क्रूज की सैर लगभग 51 दिन की होगी, जिसमें करीब 3200 किलोमीटर का सफर तय किया जाएगा।