बीजेपी की भोपाल से सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने फिर एक बार विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर निशाना साधा है। प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि, ममता बनर्जी पागल हो गई हैं। बंगाल हिंदू राज्य बनेगा। प्रज्ञा ठाकुर ने मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग भगवा को आतंकवादी कहते हैं, वे छत्रिय नहीं होते हैं। प्रज्ञा ठाकुर ने किसान आंदोलन पर भी सवाल उठाए हैं। प्रज्ञा ने कहा कि, “देश-विरोधी लोग इंसमे शामिल हैं। यह किसान नहीं हैं, बल्कि उनके भेष में वामपंथी और कांग्रेसी छिपे हुए हैं। ऐसे लोगों को समझना चाहिए कि यह किसान नहीं, अन्य प्रकार के लोग किसानों के भेष में आकर भ्रम फैला रहे हैं। ये लोग देश के राष्ट्र विरोधी हैं।”
वहीं पश्चिम बंगाल में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर हुए हमले पर प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि, ''उनको समझ आ गया है कि यह भारत है, पाकिस्तान नहीं जिस पर शासन कर रही हैं। बंगाल अखंड भारत का हिस्सा है। ममता ऐसी महिला हैं जो विदेश परंपरा का पालन कर रही हैं। हमारा बंगाल हिंदू राज्य बनेगा, भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा।'' उन्होंने ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर भी विवादित बयान दिया है। उन्होंने ने कहा कि “आज के क्षत्रिय अपने कर्तव्य को समझें। जनसंख्या नियंत्रण कानून तो उनके लिए होना चहिए, जो देश में राष्ट्र विरोधी गतिविधियां करते हैं। जिनको राष्ट्र घात करने के लिए ट्रेनिंग दी जाती है उनके लिए कानून बनना चाहिए।” बता दें कि, प्रज्ञा ठाकुर इससे पहले भी कई तरह के विवादित बयान दे चुकी हैं। इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये video…
BJP की सांसद Sadhvi Pragya Thakur ने किसके लिए कहा कि घर में तेजधार चाकू ...
BJP सांसद Sadhvi Pragya का बयान, ‘सच कहना अगर बगावत है तो समझो ...
World earth day 2022: Dia Mirza, Manish Paul and other’s spotted cleaning for beach clean ...
बीजेपी के ये 4 नेता अपनी संसदीय क्षत्रों में जीत हांसिल कर रहे ...