President Election Result 2022: द्रौपदी मुर्मू के रूप में आख़िरकार देश को आज 15वां और नया राष्ट्रपति मिल गया है। दरअसल, 18 जुलाई को हुए President Election के नतीजे घोषित हो चुके हैं। संसद भवन में वोटों की गिनती के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) की जीत का ऐलान कर दिया गया। Draupadi Murmu को 5,77,777 वोट मिले। जबकि उनके विपक्ष में चुनाव लड़ रहे यशवंत सिन्हा को कुल 2,61,062 वोट मिले।
वहीं, Draupadi Murmu ने राष्ट्रपति का चुनाव जीतकर नया इतिहास भी रच दिया। वह ऐसी पहली आदिवासी महिला बन गई हैं, जो राष्ट्रपति बनी हैं। इसी के साथ वे पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के बाद देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति भी बनी है।
Draupadi Murmu की इस ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं ने द्रौपदी मुर्मू को इस ऐतिहासिक जीत की बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, "श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का जीवन, उनके शुरुआती संघर्ष, उनकी समृद्ध सेवा और उनकी अनुकरणीय सफलता प्रत्येक भारतीय को प्रेरित करती है। वह हमारे नागरिकों, विशेष रूप से गरीबों, हाशिए पर और दलितों के लिए आशा की किरण बनकर उभरी हैं।"
Smt. Droupadi Murmu Ji's life, her early struggles, her rich service and her exemplary success motivates each and every Indian. She has emerged as a ray of hope for our citizens, especially the poor, marginalised and the downtrodden.
द्रौपदी मुर्मू के विपक्ष में चुनाव लड़ रहे यशवंत सिन्हा ने भी नयी राष्ट्रपति को बधाई देते हुए ट्वीट करते हुए लिखा, "राष्ट्रपति चुनाव 2022 में विजयी होने पर मैं श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को बधाई देता हूं। देशवासियों को उम्मीद है कि 15वें राष्ट्रपति के रूप में वो बिना किसी भय या पक्षपात के संविधान की संरक्षक के रूप में जिम्मेदारी निभाएंगी।"
Adhir Ranjan Chowdhury ने President Droupadi Murmu के अपमान को लेकर Smriti Irani पर लगाया ...
Congress Leader Adhir Ranjan Chowdhury ने कहा - मुझसे बात करें मैडम पर टिप्पणी न ...
Congress Leader Adhir Ranjan Chowdhury ने कहा- मुझसे बात करें मैडम पर टिप्पणी ...
President Droupadi Murmu पर Adhir Ranjan Chowdhury का अपमानजनक बयान, Smriti Irani ने ...