Presidential Election 2022: राष्ट्रपति पद के लिए NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) आज अपना नामांकन दाखिल करने वाली हैं। झारखंड की पूर्व राज्यपाल मुर्मू शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी (Narendra Modi), रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल करेंगी।
इसके साथ ही नामांकन के दौरान ओडिशा की सत्ताधारी बीजू जनता दल (BJD) के प्रतिनिधि के रूप में राज्य सरकार के दो वरिष्ठ मंत्री मौजूद रहेंगे। बीजद ने मुर्मू की उम्मीदवारी का समर्थन किया है। दूसरी ओर आंकड़ों के हिसाब से देखा जाये, तो द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) जीत की प्रबल दावेदार है और अगर यह चुनाव जीत जाती है, तो वह देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी।
दूसरी ओर, एक खास बात यह भी है कि NDA की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए मुर्मू की ओर से प्रधानमंत्री मोदी मुर्मू के नामांकन पत्र में पहले प्रस्तावक होंगे। भाजपा अध्यक्ष नड्डा सहित पार्टी के अन्य शीर्ष नेता भी प्रस्तावकों में शामिल रहेंगे। केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रह्लाद जोशी के आवास पर प्रस्तावक और समर्थक के तौर पर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर रहे हैं।
वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात भी की। पीएम मोदी के ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट से इस मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं गयी।
Met Smt. Droupadi Murmu Ji. Her Presidential nomination has been appreciated across India by all sections of society. Her understanding of grassroots problems and vision for India’s development is outstanding. pic.twitter.com/4WB2LO6pu9
इन तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, "श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से मुलाकात की। उनके राष्ट्रपति पद के नामांकन को समाज के सभी वर्गों द्वारा पूरे भारत में सराहा गया है। जमीनी समस्याओं के बारे में उनकी समझ और भारत के विकास के लिए विजन बेजोड़ है।"
President Election 2022: Draupadi Murmu और Yashwant Sinha ने तेज किया प्रचार ...
President Election 2022: Draupadi Murmu पर मान जाती TMC, अगर BJP बता देती नाम ...
President Election 2022: NDA की बढ़ेगी ताकत, JD(S) ने दिए Draupadi Murmu को समर्थन देने ...
Presidential Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन को लेकर CM Hemant Soren ने दिया संकेत ...