President House India: राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आज आ चुके है। एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष की ओर से प्रत्याशी यशवंत सिन्हा को 3 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से हराकर इतिहास रच दिया है। ऐसे में 25 जुलाई को द्रौपदी मुर्मू पहली आदिवासी महिला के रूप में देश के राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी। इसी के साथ वे पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के बाद देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति भी बनी है।
वहीं, द्रौपदी मुर्मू की इस शपथ ग्रहण से पहले वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है। जिस वजह से 23 जुलाई को उनके सम्मान में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू संसद भवन स्थित सेंट्रल हॉल में विदाई समारोह का आयोजन कर रहे हैं। इसमें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सभी केंद्रीय मंत्री और कई सांसद इस कार्यक्रम का हिस्सा होंगे।
द्रौपदी मुर्मू की इस जीत के बाद कई लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अब कहां रहेंगे? आपको बता दें कि रामनाथ कोविंद के कार्यकाल खत्म होने के बाद उन्हें दिल्ली के 12 जनपथ स्थित बंगला आवंटित हुआ है।
जिस बंगले में अब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रहेंगे, उनसे पहले इस बंगले में रामविलास पासवान दो दशक से ज्यादा समय तक रह चुके है। रामविलास पासवान के निधन के बाद उनके परिवार ने इसे खाली कर दिया था। दूसरी तरफ, बंगले को पूरी तरह से नया रूप दिया जा चुका है। इसी के साथ बंगले के बगल यानी 10 जनपथ पर कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी का आवास भी है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कार्यकाल पूरा होने एक बाद भी उन्हें कई तमाम सुविधाएं मिलेगी। सबसे पहले उनकी पेंशन की बात करें, तो रिटायरमेंट के बाद भी रामनाथ कोविंद को 1.5 लाख रुपये प्रतिमाह पेंशन के रूप में मिलेंगे मिलेगा। इसके अलावा 60 हजार रुपये प्रतिमाह सेक्रेटेरियल स्टाफ और आफिस खर्च के लिए दिया जाएगा। इसके अलावा स्वास्थ्य सुविधाएं, सिक्योरिटी और हवाई यात्रा जैसी कई सुविधाएं भी राष्ट्रपति के लिए पूरी तरह से फ्री होंगी।
उपराष्ट्रपति Venkaiah Naidu को संसद में दी गई विदाई, PM Modi बोले- 'उन्होंने ...
Vice President Election 2022: Jagdeep Dhankhar 346 वोटों के अंतर से Margaret Alva से जीते ...
Vice President Election: Jagdeep Dhankhar 11 August को लेंगे उपराष्ट्रपति की शपथ, PM Modi ने ...
Adhir Ranjan Chowdhury ने President Droupadi Murmu के अपमान को लेकर Smriti Irani पर लगाया ...