President Election Result 2022: आख़िरकार देश को द्रौपदी मुर्मू के रूप में 15वां राष्ट्रपति मिल गया है। 18 जुलाई को हुए President Election के नतीजे घोषित होने के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने विपक्ष उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराकर बहुत बड़े अंतर से जीत दर्ज की। इसी के साथ उन्होंने पहली आदिवासी महिला के रूप में इस सबसे बड़े पद पर अपना स्थान भी पक्का किया।
वहीं, द्रौपदी मुर्मू की इस जीत के बाद पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा समेत तमाम बड़े नेताओं ने उन्हें इस जीत का बधाई संदेश लिखते हुए इस पल को भारत का गौरवांवित पल बताया। तो उनके विपक्ष में चुनाव लड़ रहे यशवंत सिन्हा ने भी नयी राष्ट्रपति को बधाई देते हुए ट्वीट करते हुए लिखा, "राष्ट्रपति चुनाव 2022 में विजयी होने पर मैं श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को बधाई देता हूं। देशवासियों को उम्मीद है कि गणतंत्र के 15वें राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू बिना किसी भय या पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करेंगी।"
राष्ट्रपति चुनाव 2022 में विजयी होने पर मैं श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को बधाई देता हूँ।
देशवासियों को उम्मीद है कि 15वें राष्ट्रपति के रूप में वो बिना किसी भय या पक्षपात के संविधान की संरक्षक के रूप में जिम्मेदारी निभाएंगी। pic.twitter.com/tphTZe2QoM
यशवंत सिन्हा के इस बयान के बाद लोग उनकी पोस्ट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि राजनीति में चुनाव के समय बेशक उतार-चढ़ाव कितने भी आये, लेकिन नतीजे घोषित होने के बाद इस तरह से अपने प्रतिद्वंदी को शुभकामनाएं देना दिखाता है कि भारत के लोकतांत्रिक देश है। तो कुछ यूजर्स ने लिखा, "अच्छी राजनीति का यह एक अच्छा उदाहरण है।"
Adhir Ranjan Chowdhury ने President Droupadi Murmu से लेटर लिखकर मांगी माफी ...
Droupadi Murmu Oath Ceremony: Murmu ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र की President ...
Draupadi Murmu Oath Ceremony: देश की 15वीं राष्ट्रपति बनीं Draupadi Murmu , CJI रमणा ने ...
राष्ट्रपति बनने के बाद Draupadi Murmu का पहला भाषण । President Draupadi Murmu Full Speech ...