Punjab CM Oath 2022: पंजाब चुनावों के नतीजे 10 मार्च को आए थे जिसमे AAP ने शानदार जीत हासिल की थी। AAP ने चुनाव से पहले से ही पंजाब के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर दी थी। AAP ने भगवंत मान को अपना CM उम्मीदवार बनाया था और अब भगवंत मान 16 मार्च को CM पद की शपथ लेंगे। इसी कड़ी में भगवंत मान ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) इन दोनों चुनावी राज्यों में प्रचार करेंगे।
बता दे कि भगवंत मान पिछले लोकसभा चुनाव में संगरूर विधानसभा सीट से चुनाव जीते थे। इस्तीफा देने से पहले भगवंत मान ने कहा कि "संसद को मैं बहुत याद करूंगा लेकिन पंजाब के लोगों ने मुझे सेवा करने की बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है इसके लिए मै पंजाब के लोगों का बहुत धन्यवाद करता हूं"। उन्होंने आगे कहा कि मै संगरूर के लोगों से वादा करता हूं कि एक और आवाज संसद में गूजेंगी।
मिली जानकारी के मुताबिक, भगवंत मान शहीद भगत सिंह के गांव में जाकर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सूत्रों के अनुसार पंजाब के गांव में होने जा रहे भगवंत मान के शपथ ग्रहण में कोई VVIP गेस्ट शामिल नही होगा। शपथ ग्रहण में किसी भी VVIP गेस्ट को न्यौता नही दिया गया है। हालांकि इसमे अरविन्द केजरीवाल समेत AAP के कई दिग्गज नेता जरुर मौजूद रहेंगे।
वहीं दूसरी ओर, पंजाब में मिली बम्पर जीत के बाद अब आम आदमी पार्टी अपना दायरा बढ़ाते हुए दुसरे राज्यों में भी अपनी पकड़ मजबूत करना चाहेगी।
Punjab Budget 2022: वित्तमंत्री चीमा ने किया ऐलान सड़क हादसे में घायलों का होगा मुफ्त ...
Punjab Cabinet Expansion की तैयारी में CM Bhagwant Mann, मंत्री पद की रेस ...
Operation Blue Star की बरसी पर बवाल, स्वर्ण मंदिर में लगे खालिस्तान समर्थक ...
Sidhu Moosewala Murder Case: मूसेवाला केस में CBI जांच की मांग, BJP नेता ने दाखिल ...