Punjab Election 2022 : पंजाब में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। जैसे-जैसे चुनाव करीब आ रहे हैं प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। इसी बीच आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को ऐलान किया कि पंजाब विधानसभा चुनाव में भगवंत मान पार्टी के सीएम पद के उम्मीदवार होंगे। भगवंत मान, संगरूर से दो बार के लोकसभा सांसद हैं। मान को पंजाब में सीएम का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद आप पार्टी (Aam Aadmi Party) के ट्विटर से एक वीडियो शेयर किया गया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Punjab's next CM is in the house!#AAPdaCM pic.twitter.com/E2EIcxwVep
— AAP (@AamAadmiParty) January 18, 2022
दरअसल, आप पार्टी ने बॉलीवुड के एक गाने के जरिए मीम बनाकर भगवंत मान की एंट्री दिखाई गई है। आप ने चुनावी राज्य में सीएम की खींचतान के बीच शाहरुख खान के 'मस्त कलंदर' गाने में भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल, नवजोत सिंह सिद्धू और चरणजीत सिंह चन्नी वाली एक फनी वीडियो शेयर की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि गाने में शाहरुख खान को भगवंत मान के तौर पर दिखाया गया है।
This video is spreading faster than #Omicron 🔥🔥🔥🔥 https://t.co/Tef1Cw4e0t
— AutumnSweet (@autumnsweet55) January 18, 2022
Hahaaa no one can beat them in creativity 🤣😂 https://t.co/YFkvJYca8t
— Anant (@TooMuchToSay_) January 18, 2022
This video is daam 🤣🤣🤣🤣🤣🤣 https://t.co/6AUQOPpzRx
— Swastika Sruti (@SrutiSwastika) January 18, 2022
Funniest part in this video is AK's dance 😭🤣🤣 https://t.co/6Is4vrrFXO
— Garv🍿 (ਗਰਵਿਤ) (@imgarvmalik) January 19, 2022
1 million views ! 😯 Not even 24 hours and it's just twitter ! https://t.co/T0BOwz0bn6
— Lokesh🇮🇳Bisht (@lokeshbisht_) January 19, 2022
वहीं इस गाने में अक्षय कुमार को चरणजीत सिंह चन्नी और रितेश देशमुख को नवजोत सिंह सिद्धू के तौर पर दिखाया गया है। इतना ही नहीं इस मीम वीडियो में केजरीवाल और राहुल गांधी को भी दिखाया गया है। इस वीडियो का उद्देश्य कांग्रेस पर कटाक्ष करना भी है, जिसमें राज्य में सत्ताधारी दल के दो स्पष्ट मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवारों को एक-दूसरे को नीचे खींचने के लिए दिखाया गया है, जबकि आप नेता को बेशकीमती पद मिल रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Former Actor Bhagwant Mann named as AAP’s CM candidate of Punjab, know his biography, career, ...
Assembly Elections 2022: Postal Ballot क्या होता है, और इसका इस्तेमाल कौन कर सकता है? ...
Punjab Assembly Election 2022: पंजाब लोक कांग्रेस ने जारी की लिस्ट, Patiala से ...
Punjab Assembly Elections 2022: चुनाव घोसणा पत्र में पर्यावरण का मुद्दा शामिल करने ...
Mumbai International film festival 2022, Date, Venue, Online entry, Eligibility and more