वहीं दूसरी ओर, पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को राज्य के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। जिसमे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, कई केंद्रीय मंत्री और योगी आदित्यनाथ सहित 11 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए।
पुष्कर सिंह धामी के बारे में बात करे तो धामी के पिता सेना में सूबेदार थे। जबकि धामी ने वकालत में डिग्री हासिल की हुई है। साथ ही धामी Rss से भी जुड़े रहे है और दो बार बीजेपी की इकाई के अध्यक्ष भी रह चुके है। दिलचस्प बात यह भी है कि सीएम बनने से पहले धामी कभी मुख्मंत्री भी नही बने थे। हालांकि मोदी ने धामी पर भरोसा जताते हुए उन्हें ये बड़ी जिम्मेदारी सौंपी। धामी ने पिछले साल 3 जुलाई 2021 को उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
सन 1990 से 1999 तक उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में विभिन्न पदों पर रहकर काम किया। इसके बाद धामी ने पूर्व CM के साथ एक अनुभवी सलाहकार के रूप में 2002 तक काम किया। दो बार भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष रहते हुए साल 2002 से 2008 तक उन्होंने युवा बेरोजगारों को संगठित करते हुए कई रैलिया और सम्मेलन भी किये।
बता दे कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा को इस चुनाव में प्रचंड बहुमत मिला। 5वीं विधानसभा के लिए हुए चुनाव में भाजपा को 70 सीटों में से 47 सीटें मिली, कांग्रेस को 19 जबकि बसपा को 2 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। तो 2 सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी विजय रहे।
Uttarakhand Bypoll CM Pushkar Singh Dhami ने मारी बाजी, Congress Candidate की जमानत जब्त ...
UP Government लाएगी Common Civil Code, जानें क्या क्या बदलेगा, Amit Shah भी दे चुके ...
Uttarakhand Politics: चम्पावत सीट से उपचुनाव लड़ेंगे CM Pushkar Singh Dhami ...
पुष्कर सिंह धामी ने कई मिथकों को तोड़ते हुए रचा इतिहास, इन वजहों ...