द्वितीय विश्वयुद्ध की 77 वीं वर्षगांठ पर मास्को के लाल चौक पर आयोजित समारोह में सोमवार को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों पर रूस को कमजोर करने और उस पर हमले की तैयारी करने का आरोप लगाया। कहा कि नाटो हमारी सीमाओं पर खतरा पैदा कर रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर ही 24 फरवरी को सैन्य कार्रवाई का निर्णय लिया गया।