राहुल गांधी ने श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर तिरंगा फहराया है | जिस तरह से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की चर्चा है उसी तरह से राहुल गांधी के लाल चौक पर तिरंगा फहराने की चर्चा हो रही है | श्रीनगर का लाल चौक पर देशविरोधी गतिविधियों के लिए जाना था |
आपको बता दें कि लाल चौक पर तिरंगा फहराने की चर्चा इसलिए भी हो रही है क्योंकि किसी जमाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी यहां तिरंगा फहराया था और जमकर चर्चा बटोरी | उस वक्त केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी | अब राहुल गांधी ने इस जगह पर तिरंगा फहराया है तो केंद्र में बीजेपी की सरकार है |
कन्याकुमारी से राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अपने समापन की ओर बढ़ रही है | इस यात्रा का समापन 30 जनवरी को होना है | उससे पहले राहुल गांधी ने श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर तिरंगा फहराया है | 7 सितंबर, 2022 को राहुल गांधी ने यात्रा की शुरुआत की थी | लाल चौक पर तिरंगा फहराने के दौरान सारे इलाके को सील कर दिया गया | कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का 4,080 किलोमीटर के सफर के बाद श्रीनगर में समापन होगा।
ब्रिटेन में खालिस्तान समर्थकों ने किया तिरंगे का अपमान, विदेश मंत्रालय ने सख्त किए नियम ...
PM Modi Nagpur Visit: PM ने किया समृद्धि राजमार्ग के पहले फेज का ...
Armed Forces Flag Day 2022: See its History, Significance, Quotes, Facts and more ...
Shaheen Afridi ने हाथ में थामा तिरंगा जीता भारतीयों का दिल, Social Media पर Viral ...