Smriti Irani on Rahul Gandhi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ब्रिटेन में दिए गए बयान पर राजनीति गरमाती जा रही है। अब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। स्मृति ईरानी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल पर आरोप लगाया कि उन्होंने विदेश में भारत का अपमान किया है। इसके साथ उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र खतरे में नहीं है।
स्मृति ईरानी ने राहुल पर आरोप लगाया कि पीएम मोदी के लिए उनका द्वेष भारत के प्रति द्वेष में बदल चुका है। स्मृति ने आगे कहा, "राहुल ने एक ऐसे देश में जाकर विदेशी ताकतों का आह्वान किया, जिसका इतिहास भारत को गुलाम बनाने का रहा है। भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं की धज्जियां उड़ाते हुए राहुल गांधी ने खेद व्यक्त किया कि क्यों विदेशी ताकतें आकर भारत पर धावा नहीं बोलती हैं।" इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये Video…