Rajasthan Budget: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज विधानसभा में राजस्थान सरकार का बजट पेश किया, लेकिन बजट पेश करते हुए वह बहुत बड़ी गलती कर गए। उन्हें साल 2023 का बजट पढ़ना था और वह साल 2022 का बजट पढ़ गए। जिसके बाद उन्हें टोका गया और विधानसभा में हंगामा हो गया। आपको बता दें कि मंत्री महेश जोशी ने उन्हें जानकरी दी कि वह पुराना बजट पढ़ रहे हैं। इसके बाद बीजेपी ने उन पर हमला बोला दिया।
बीजेपी ने ट्विट किया है कि ,”कांग्रेस सरकार की एक और ‘ऐतिहासिक गलती’! जब ‘सरकार’ जनता-जनार्दन को दरकिनार कर सिर्फ एक परिवार की ‘सेवा’ में समर्पित हो जाएं तो ऐसा ही होता है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पिछले साल का बजट पढ़ते रह, उन्हें टोका गया तो हंसने लगे।
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा ने कहा ”8 मिनट सीएम साहब पूराना बजट पढ़ते रहे। इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, मैं भी मुख्यमंत्री रह चुकी हूं। अपने मुख्यमंत्री रहने के दौरान बजट को 2-3 बार पढ़कर अपने हाथ में लेती थी। अब जो मुख्यमंत्री प्रदेश के इतने बड़े डॉक्यूमेंट को बिना चेक किए विधानसभा में आकर पुराने बजट को पढ़ सकता है, आप समझ सकते हैं?”