नेपाल की काली गंडकी नदी से अयोध्या नगरी में शिलाएं पहुंच गई है। नेपाल से दो ट्रक में शिलाएं लाई गई हैं। अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के गर्भगृह के लिए सिया और राम की मूर्ति इन्हीं दोनों शिलाओं से बनाई जाएगी। इस शालिग्राम शिलाओं को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। इन शालिग्राम शिला को मंदिर के ट्रस्ट को सौंपा जाएगा।
नेपाल से आई पवित्र शालिग्राम शिलाएं रात अयोध्या पहुंचने पर साधु संतों और स्थानीय लोगों ने शिलाओं का स्वागत किया | जैसे ही शिलाएं अयोध्या नगरी पहुंची आतिशबाजी की गई, इन शालिग्राम शिलाओं को कड़ी सुरक्षा के बीच रामसेवकपुरम में रखा जाएगा | इसके बाद वे शिलाएं 2 फरवरी यानी आज राम मंदिर के लिए भेंट की जाएगी | इस मोके पर मंदिर ट्रस्ट के लोग और स्थानीय लोग बहुत खुश दिखाई दिए , लोगों का कहना है कि आज ही हमारी होली दिवाली है | पहले अयोध्या नाम की थी, आज अयोध्या राम की है |