Ram Navami 2023: सरयू नदी में भक्तों ने किया स्नान, अयोध्या में रामनवमी की धूम
Anjum QureshiPublish Date: 30 Mar, 2023
Ram Navami 2023: आज पूरे देश में रामनवमी का त्यौहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज नवरात्रि का अंतिम दिन है। आज मंदिरों में भक्तों की भीड़ है साथ ही आज रामनवमी है। रामनवमी को भगवान राम के जन्मदिवस के रुप में मनाया जाता है। भगवान राम की जन्मभूमि आयोध्या में रामनवमी का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। राम मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त पूजा के लिए आ रहे हैं। साथ ही इस अवसर पर सरयू नदी में श्रद्धालु आस्था की डुबकी भी लगा रहें हैं।
सरयू नदी में भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी
आज भगवान राम का जनोत्सव सारा देश मना रहा है। इस दिन उत्तर प्रदेश के आयोध्या में ये पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। अयोध्या भगवान राम की जन्मभूमि मानी जाती है। इसलिए आयोध्या के मंदिरों में भक्तों की भीड़ है। इस शुभ अवसर पर लोग सरयू नदी में स्नान करने आ रहे हैं। आज के दिन सरयू नदी में स्नान करने का बहुत महत्व है। रामनवमी के अवसर पर श्रद्धालु सुबह से ही सरयू नदी में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं।