Rhea Kapoor WeddingPics : बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूरकी छोटी बेटी और प्रोड्यूसर रिया कपूर(Rhea Kapoor Wedding News) ने करण बूलानी (Karan Boolani) को अपना हमसफर चुना लिया है। दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं। अनिल कपूर की बड़ी बेटी सोनम कपूर की शादी में जितनी धूम देखने को मिली थी उतनी ही सादगी के साथ रिया की शादी संपन्न हुई है। ये शादी कई मायनों में खास रही है। रिया और करण ने भारतीय शादियों को लेकर माने जाने वाली रूढ़िवादिता को भी तोड़ है।
न मेहंदी, न संगीत और न बारात
रिया कपूर और करण बूलानी की बेहद ही सादगी के साथ हुई है। बीती रात रिया ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण के साथ सात फेरे लिए है। रिया की शादी अनिल के जुहू वाले बंगले में हुई है।रिया की शादी की खबर काफी प्राइवेट रखी गई। मीडिया पर को पहले से इस बारे में जानकारी नहीं दी गई थी। रिया और करण की शादी में कई खास रस्मों नहीं हुई है। मेहंदी और संगीत सेरेमनी भी शादी में नहीं हुई है। रिया और करण की भारतीय शादी को लेकर चली आ रही रूढ़िवादिता को तोड़ते हुए न बारात, संगीत, मेहंदी और अन्य विवाह से पहले रस्मे नहीं हई।
यहां देखें Rhea Kapoor-Karan Boolani Wedding की तस्वीरें
रिया कपूर अब दुल्हनिया बन चुकी हैं। दूल्हा-दुल्हन की कुछ तस्वीरें भी सामने आने लगी है। जिसमें दोनों बेहद ही खूबसूरत नजर आ रहे हैं। शादी के बाद जो उनकी पहली तस्वीर सामने आई है उसमें रिया के माथे में सिन्दूर और हाथ में वेडिंग रिंगन नजर आरही है। रिया ने अपने वेडिंग लुक को भी काफी सिम्पल रखा है। रिया और करण ने शादी को प्राइवेट रखा और केवल परिवार के लोग और नजदीकी दोस्त को ही शादी में शामिल किया।