Ind vs Nz: हिटमैन के नाम से मशहूर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इंदौर के होल्कर स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में सभी को चौंका दिया।
रोहित शर्मा ने सनथ जयसूर्या का सबसे अधिक वनडे छक्के लगाने का रिकॉर्ड तौड़ दिया है। रोहित शर्मा ने इससे पहले 267 छक्के थे, जबकि इस मुकाबले में हाफ सेंचुरी लगाने के दौरान 5 छक्के उड़ाए। इसके साथ ही उन्होंने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में सनथ जयसूर्या को पछाड़ दिया है। आपको बात दें कि सनथ जयसूर्या ने 445 मैचों में 270 छक्के लगाए हैं और रोहित शर्मा ने 241 मैचों में 270 से ज्यादा छक्के के हो गए हैं, रोहित शर्मा छक्के लगाने के मामले में तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।
अब तक श्रीलंका के पूर्व सलामी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या ने 445 वनडे मैचों की 433 पारियों में 270 छक्के लगाए थे और वो छक्के लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर थे। दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के क्रिस गेल हैं। गेल ने 301 एकदिवसीय मैचों की 294 पारियों में 331 छक्के लगाए है। वनडे में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले पाकिस्तान के खिलाड़ी शाहिद अफरीदी है। अफरीदी ने 398 वनडे मैचों की 369 पारियों में बैटिंग करते हुए सर्वाधिक 351 छक्के लगाए है।