Russia Ukraine War: रुस और युक्रेन के युद्ध में तनाव बढ़ता ही जा रहा है। दोनों देशों के बीच युद्ध को काफी समय हो गया है लेकिन अभी तक कोई बीच का रास्ता नहीं निकला है। सोमवार को रुस ने यूक्रेन की राजधानी कीव और कई इलाकों पर 84 मिसाइलें दागी हैं। ये हमला इतना बड़ा था कि इसमें कई बड़ी बड़ी इमारतें ताश के पत्तों की तरह बिखर गई हैं।
रुस के द्वारा यूक्रेन की राजधानी कीव पर 84 क्रूज मिसाइलें दागीं गई है। इस हमले में 10 लोग मारे गए है और काफी तादाद में लोग ज़ख्मी हुए हैं। इस हमले से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर देखे जा सकते हैं। पुतिन ने इस हमले के बाद अपनी सुरक्षा परिषद के साथ बैठक में कहा ‘‘हमलों से यूक्रेन का ऊर्जा ढांचा अब पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। आज सुबह रक्षा मंत्रालय की सलाह पर एक योजना के अनुसार यूक्रेन में ऊर्जा, सैन्य कमान और संचार सुविधाओं पर सटीक हमला किया है।’’ खबरों की मानें तो इस हमले से यूक्रेन का बिजली, पानी और संचार नेटवर्क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
यूक्रेन के साथ जंग के बीच पुतिन का बड़ा ऐलान- बेलारूस की सीमा पर परमाणु ...
Xi Jinping Russia Visit: इस फैसले के खिलाफ एक साथ आए रूस-चीन, ...
India के सामने झुका Iraq, सस्ते दामों पर Crude Oil देने को तैयार! | Jagran ...
रूस-यूक्रेन युद्ध: तबाही के एक साल | जानें दुनिया ने क्या कुछ खोया? | Russia-Ukraine ...