बॉलिवुड के दबंग खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के द्वारा पिछले कुछ समय से लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है। जिसके चलते मुंबई में उनके घर ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट’ के बाहर पुलिस सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम कर दिए गए हैं। इसी बीच सलमान खान ने नई बुलेटप्रूफ एसयूवी कार खरीदी है। सलमान खान की तरह उनकी कार भी बेहद खास है। यह कार अभी तक भारतीय बाज़ार में नहीं आई है इसलिए सलमान ने इसे विदेश से इम्पोर्ट करवाया है।
सलमान खान को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही हैं उन्होंने इसके बारे में फिल्मफेयर के अवॉर्ड फंक्शन में खुल कर बात की थी। सलमान खान ने सफेद रंग की बुलेटप्रूफ निसान एसयूवी कार को खरीद लिया है। यह कार दुनिया की सबसे महंगी कारों में से एक है। इस कार का लॉकिंग सिस्टम बहुत अलग है | सुरक्षा की दृष्टि से यह कार बेहद खास है |