Richest list 2022: Bloomberg Billionaires Index ने हाल ही में एक लिस्ट जारी की। जिसके अनुसार Savitri Jindal चीन की Yang Huiyan को पछाड़ कर एशिया की सबसे अमीर महिला (Richest Women in Asia) बन गयी है। सावित्री जिंदल ने 18 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ न केवल भारत बल्कि एशिया की सबसे अमीर महिला होने का ख़िताब अपने नाम कर लिया हैं।
सावित्री जिंदल के पहले स्थान पर पहुंचने की एक सबसे बड़ी वजह यह भी है कि हुईयान को चीन में प्रॉपर्टी संकट के कारण इस साल 11 अरब डॉलर का नुकसान हुआ। जिसके चलते वे अरबपति इंडेक्स में पिछड़ गईं। जबकि पिछले पांच सालों इस स्थान पर यांग का कब्जा था, लेकिन भारत की सावित्री जिंदल ने पछाड़ते हुए इस स्थान पर कब्जा कर लिया। दूसरी ओर, बीते दो सालों में सावित्री जिंदल की संपत्ति में तीन गुना से भी ज्यादा वृद्धि हुई है। साल 2020 में उनकी संपति 3.2 बिलियन डॉलर थी। जो कि साल 2022 में बढ़कर 16 बिलियन डॉलर हो गई।