UP Elections 2022: Shamli विधानसभा चुनाव -
उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। शामली में पहले चरण यानी 10 फरवरी को मतदान हुआ। और चुनाव परिणाम 10 मार्च को आएंगे।
शामली जिले में पड़ने वाली अनारक्षित शामली विधानसभा सीट पर पहली बार राज्य विधानसभा के चुनाव सन् 2012 में हुए। इससे पहले शामली को 2011 में मायाबती की बसपा सरकार ने तहसील से जिले में बदला था। जिसका नाम प्रबुद्धनगर से शामली में परिवर्तित 2012 की अखिलेश सरकार ने कर दिया था। राजनीतिक लिहाज़ से यहाँ मुस्लिम जाट समीकरण को ध्यान में रखकर पार्टियां अपने प्रत्यासी को चुनाव मैदान में लेकर आती हैं।
अब तक के चुनाव में यहाँ पर बीजेपी और कांग्रेस के एक एक बार विधायक रहे हैं।
2017 में हुए यूपी के चुनाव में शामली विधानसभा सीट पर बीजेपी के तेजेंद्र निरवाल विधायक बने थे. तेजेंद्र निरवाल ने कांग्रेस के पंकज कुमार मलिक को 29720 वोटों से हराया था।पंकज मलिक फिलहाल अब समाजवादी पार्टी के सदस्य है।बीजेपी को चुनाव में इस सीट पर 70085 वोट मिले तो वही कांग्रेस को 40365 वोट ही मिल सके थे। आर एल डी के बिजेंद्र सिंह को 33551 और बसपा से मोहम्मद इस्लाम को 17114 वोट मिले थे। निर्दलीय प्रत्याशी मनीष कुमार को बसपा से ज्यादा 31824 मत मिले। तब एक अच्छी खासी 65 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।
2012 के चुनाव में कांग्रेस के पंकज कुमार मलिक विधायक बनें। 53947 वोट पाकर उन्होंने सपा के विरेंद्र सिंह को 3741 वोटों से हराया था। सपा को 50206 वोट मिले। तब बसपा के बलबीर सिंह को 45597 वोट मिले थे। 2012 में बीजेपी के सत्येंद्र वर्मा को नाम मात्र को 9105 वोट ही मिले थे।
2012 के मुकाबले 2017 मे कांग्रेस को प्राप्त मतों में 11 प्रतिशत की गिरावट हुई थी। वही बीजेपी के प्राप्त मतों में 30 प्रतिशत की एक बड़ी उछाल मोदी लहर में हुई थी।
Total Voters in Shamli Vidhansabha, Male - Female Ratio:
कुल मतदाता 309812
पुरुष मतदाता 169254
महिला मतदाता 140548
अन्य 10
जाति मतदाता
जाट 70 हजार
मुस्लिम 65 हजार
दलित 50 हजार
वैश्य 35 हजार
कश्यप 24 हजार
गुर्जर 20 हजार
ब्राह्मण 15 हजार
अन्य 20 हजार
Political Issues in Shamli Constituency:
शामली जिले में तीन, शामली, थाना भवन और कैराना विधानसभा की सीटें है। जिनमे से दो पर बीजेपी का फिलहाल कब्जा है। थाना भवन से गन्ना मंत्री सुरेश राणा ही विधायक हैं.
गन्ने का रेट यहां के किसानों का बड़ा मुद्दा है। ऐसे में सरकार पर थोड़ा दबाब है।
BJP |
तिजेंद्र निर्वाल |
SP-RLD |
प्रसन्न चौधरी RLD |
BSP |
विजेंद्र मलिक |
INC |
अय्यूब जंग |
AAP |
बिजेंद्र मलिक कुरमाली |
UP Board Result 2022: यूपी बोर्ड रिजल्ट पर बड़ा बदलाव , ईमेल पर नहीं आएगा ...
UP Budget 2022: योगी के बजट में महिला सुरक्षा पर फोकस, पेंशन में भी इजाफा ...
UP Budget 2022: योगी सरकार के बजट पर विपक्ष ने किया वार, बताया ...
UP Budget 2022: Yogi Adityanath सरकार का मेगा बजट, Akhilesh ने साधा निशाना | Uttar ...
Mumbai International film festival 2022, Date, Venue, Online entry, Eligibility and more