Shardiya Navratri 2022: मां दुर्गा के पावन दिन यानी शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होने वाली है और ऐसे में अभी से ही बाजारों में रौनक दिखाई देने लगी है। देशभर में हर साल नवरात्रि का यह त्यौहार बहुत ही धूम-धाम से मनाया जाता है। 9 दिनों के इस पावन पर्व में देवी दुर्गा की पूजा-अर्चना बहुत ही उत्सव के साथ की जाती है।
पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्रि हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होती है और दशमी तिथि को माता दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के साथ समाप्त होती है। ऐसे में इस साल यह तिथि 26 सितंबर को शुरू होकर 5 अक्टूबर 2022 को समाप्त होगी।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के इन दिनों में जो भी व्यक्ति पूरी निष्ठा,सत्यता और श्रद्धा भाव से मां की पूजा करता है। मां अपने भक्त की भक्ति से खुश होती हैं और उनको मनचाहा वरदान भी देती हैं। इन नौ दिनों में लोग व्रत भी रखते है, ऐसे में इन दिनों में रखे जाने वाला व्रत भी बहुत ही फलदायी माना जाता है।
हालांकि, इसी बीच नवरात्रि में कुछ ऐसे भी नियम होते है, जिनका पालन करना बहुत ही जरूरी माना गया है। माना जाता है कि इन नियमों का पालन न करने से मां दुर्गा रुष्ट हो सकती है और इससे व्रती व्यक्ति को पूजा का फल भी नहीं मिलता हैं।
1. धार्मिक मान्यता है कि नवरात्रि के दिनों में दाढ़ी-मूंछ और बाल नहीं कटवाने चाहिए।
2. नवरात्रि के दिनों में नाखून काटने भी अशुभ माने जाते है।
3. अगर आप अखंड ज्योति जला रहे हैं तो इन दिनों घर खाली छोड़कर नहीं जाएं, इससे मां भगवती रुष्ट हो सकती है।
4. नवरात्रि के दिनों में खाने में प्याज, लहसुन और नॉन वेज न खाएं। दूसरे शब्दों में कहें, तो इन दिनों में सात्विक भोजन ही करना चाहिए।5. नवरात्रि के दौरान व्रत रखने वाले व्यक्तियों को शारीरिक संबंध भी नहीं बनाने चाहिए। इससे व्रत का फल नहीं मिलता है, अर्थात इस समय ब्रह्मचर्य पालन करना चाहिए।
6. कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप माना गया है। इसलिए कभी किसी कन्या का अपमान नहीं करना चाहिए।
7. इन दिनों तंबाकू और सिगरेट आदि का सेवन करना भी निषेध माना गया है।
Shardiya Navratri 2022: नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा, बनते हैं विवाह के ...
Navratri 2022 6th Day: मां कात्यायनी को समर्पित है छठा नवरात्र, इस दिन ...
Navratri 2022 4th Day: मां कुष्मांडा को समर्पित ही चौथा नवरात्र, इस दिन ...
Navratri 2022 3rd Day: तीसरे नवरात्रि पर मां चंद्रघंटा की पूजा का है ...