शुक्र का गोचर मेष राशि में होगा। इसलिए मेष राशि के जातकों को इससे काफी लाभी होने की संभावना है। मेष राशि के जातकों के प्रेम संबंध मजबूत होंगे। सगे संबंधियों का साथ मिलेगा। आर्थिक लाभ मिलेगा, बिज़नेस में भी तरक्की मिलेगी।
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए भी शुक्र का गोचर लाभकारी होगा। इस राशि के जातकों को भौतिक सुख की प्राप्ति होगी। छात्रों के लिए ये गोचर अच्छा रहेगा। इस राशि वालों को अच्छे संपर्क मिलेंगे।
शुक्र गोचर सिंह राशि के जातकों को फायदा होगा। उनके वैवाहिक जीवन में सुख शांति आएगी। विदेश यात्रा जाने के साथ साथ जो जातक भी नया काम करने की सोच रहे हैं उनके लिए ये अच्छा योग बन रहा है। सिंह राशि के जातकों को नौकरी भी आसानी से मिल जाएगी
धनु राशि के जातकों के लिए शुक्र का ये गोचर लाभकारी सिद्ध होगा। यदि कोई काम या लंबे समय से कोई विवाद चल रहा है तो वो विवाद भी समाप्त हो जाएगा। आर्थिक तंगी से भी राहत मिलेगी। ये गोचर छात्रों के लिए भी बेहद अच्छा है।
मीन राशि वालों को भी इससे लाभ होगा। हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक रुप से भी ये लाभकारी होगा। पैसों का लाभ होगा। रुपयों की बचत कर सकेंगे और ससुराल पक्ष के साथ भी अच्छे संबंध बनेगे।