Bharat Jodo Yatra: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से जब शुक्रवार को राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा गुजर रही थी, तब किसी व्यक्ति ने ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायल हो गया। इसके बाद कांग्रेस और सत्तारूढ़ भाजपा के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई।
कांग्रेस ने कहा कि वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर वायरल करके भारत जोड़ो यात्रा की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। तो वहीं दूसरी ओर भाजपा ने कहा कि वीडियो क्लिप कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अपलोड की गई थी।