साल 2020 में हमें कई सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण देखने को मिले। अब बारी है साल 2021 की। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि इस साल कुल कितने सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण लगने वाले हैं। इस साल कुल 4 ग्रहण लगने वाले हैं। इनमें 2 सूर्य और 2 चंद्र ग्रहण हैं।
जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा एक सीधी रेखा में आते हैं और सूर्य की चमकती सतह चंद्रमा के कारण दिखाई नहीं पड़ती है। सीधे शब्दों में कहे तो चंद्रमा की वजह से जब सूर्य ढकने लगता है तो इस स्थिति को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। जब सूर्य के एक भाग के छिप जाने को आंशिक सूर्य ग्रहण कहते हैं। पूर्ण सूर्यग्रहण उसे कहते हैं, जब सूर्य कुछ देर के लिए पूरी तरह से चंद्रमा के पीछे छिप जाता है। आपको बता दे हमेशा अमावस्या को ही पूर्ण सूर्य ग्रहण होता है।
10 जून 2021,सूर्य ग्रहण: साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून गुरुवार को लगने वाला है। यह सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका के उत्तरी भाग, यूरोप और एशिया में आंशिक रुप में तो वहीं, उत्तरी कनाडा, ग्रीनलैंड और रूस में पूर्ण रूप में दिखेगा। भारत में भी ये ग्रहण आंशिक रूप से ही दिखाई देगा।
इस साल का पहला सूर्य ग्रहण ज्येष्ठ मास के अमावस्या तिथि को लगने वाला है। यह तिथि 10 जून को पड़ेगी। यहां आपको ये जान लेना चाहिए कि यह सूर्य ग्रहण भारत में न के बराबर ही दिखाई देगा। इसलिए इस सूर्य सूर्य ग्रहण का सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा।
पहला सूर्य ग्रहण में न के बराबर ही दिखाई देगा, लेकिन अमेरिका, अंटार्कटिका, दक्षिण-पश्चिम अफ्रीका, प्रशांत महासागर और आइसलैंड क्षेत्र में दिखाई देगा।
IND vs SL: Suryakumar के तूफान में उड़ा श्रीलंका, साल की पहली सेंचुरी के साथ ...
IND vs NZ 2ND T20I: Suryakumar ने तूफानी पारी के बाद मनाया जश्न, ...
T20 World Cup 2022: Suryakumar Yadav के पास है Sports Bike और Luxury ...
Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण में इन राशियों को मिलेगी खुशियां। Lunar Eclipse ...