Sonamarg Avalanche News : जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग से बड़ी खबर सामने आ रही है। सोनमर्ग इलाके में हिमस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग अवरूद्ध हो गया है। इनता ही नहीं नौ घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। एसडीएम के अनुसार, भूस्खलन के कारण कई घर और दुकानें क्षतिग्रस्त हुई हैं लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई। सुरक्षा एजेसी मौके पर पहुंच चुकी हैं और मलबे को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।
J&K | Few houses were damaged due to a landslide at Rezin, Gagangeer area of Sonamarg in Ganderbal district yesterday. Residents were moved to safe locations. No loss of life reported.
— ANI (@ANI) February 20, 2023
Visuals from the spot this morning. pic.twitter.com/WFJQxrQU6C
मिली जानकारी के अनुसार, अभी तक इस घटना में किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। सुबह से चलाए जा रहे बचाव अभियान में 34 असम राइफल्स के जवानों ने जिला प्रशासन की मदद की। हिमस्खलन होने के तुरंत बाद ही लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। हिमस्खलन के चलते नेशनल हाइवे भी प्रभावित हुआ है। गंदरबल जिले के सोनमर्ग के रेजिन, गगनगीर क्षेत्र में हिमस्खलन कुछ घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। आपको बता दें कि रात भर बचाव अभियान चलाया गया है और सुबह सेना मलबा हटाने के काम में जुट गई। इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये video...