Nepal Plane Crash: 35 वर्षीय सोनू जायसवाल का गाजीपुर में शराब की दुकान है। उसे नहीं पता था कि ये यात्रा उसकी आखिरी यात्रा सिद्ध होगी। सोनू काठमांडू के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर में पिता बनने की खुशी में गया था। जब से सोशल मीडिया पर लोगों को सोनू की इस कहानी के बारे में पता चला है तभी से सभी भावुक हो रहे है। सोनू की दो बेटियां है लेकिन इस बार उसके घर में बेटा हुआ है। बेटे होने की खुशी और मन्नत पूरी करने के लिए सोनू पशुपतिनाथ मंदिर गया था। सोनू ने विमान में अपना एक वीडियो भी बनाया था जो कि 97 सेकंड का है, सोनू उस समय फेसबुक पर लाइव थे।
सोनू के साथ उसके तीन दोस्त अभिषेक कुशवाहा, विशाल शर्मा और अनिल कुमार राजभर भी थे। अभिषेक कुशवाहा और विशाल शर्मा एक मोटरबाइक शोरूम में काम करते थे और अनिल कुमार राजभर सार्वजनिक सेवा केंद्र संचालित करते थे। चारों दोस्तों को पोखरा में पैराग्लाइडिंग कर मंगलवार को लौटना था। पांचवें भारतीय बिहार के सीतामढ़ी के 26 वर्षीय संजय जायसवाल थे। पांचो भारतीय नागरिकों की मृत्यू हो गई है। सभी के परिवार के लोग बहुत दुखी है। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने दुर्घटना की जांच के लिए एक पैनल का गठन किया है। 45 दिनों में रिपोर्ट आने की उम्मीद है।