Republic Day 2023: 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ। भारत का संविधान पूरी दुनिया में अपना एक विशेष स्थान रखता है। जिसने भारत को विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र बनने का सम्मान दिया। आइए जानते है भारतीय संविधान की कुछ खास खूबियां
भारतीय संविधान को बनने में 2 साल 11 महीने 18 दिन का समय लगा था यानी लगभग 3 साल का समय इस संविधान को पूरा करने में लगा था। हमारा संविधान लिखित तथा निर्मित संविधान है तथा इसमें कार्यपालिका, विधायिका, न्यायपालिका आदि की रचना की प्रक्रिया, कार्य-प्रणाली, नागरिकों के साथ उनके संबंध, नागरिकों के अधिकार, कर्त्तव्य आदि को अच्छी तरह से व्यक्त किया गया है। इसके आलावा हमारा संविधान लचीला और कठोर है । यह न तो अमेरिका के संविधान की तरह कठोर है और न ही इंग्लैंड के संविधान की तरह लचीला है। संविधान की अनेक धाराओं में परिवर्तन करने की सरल प्रक्रिया उसे लचीला बना देती है ।
हमारे संविधान में संघात्मक शासन की स्थापना की गयी है भारत 29 राज्यों का एक संघ है लेकिन संघात्मक होते हुए भी एकात्मक है। हमारे संविधान में संघात्मक तथा एकात्मक, दोनों संविधानों की विशेषताएँ पाई जाती हैं संविधान ने हर भारतीय नागरिक को मौलिक अधिकार दिए हैं इसके साथ मौलिक कर्तव्य भी दिए हैं । आपको बता दें कि मूल संविधान में केवल मौलिक अधिकारों की व्यवस्था की गई थी, परन्तु 42वें संविधान संशोधन द्वारा नागरिकों के लिए मौलिक कर्तव्य भी निर्धारित किए गए । सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना भारतीय संविधान की एक महत्वपूर्ण विशेषता है।
100 रुपए में बिका ये Bank, क्या है वजह? | Jagran Business ...
RSS प्रमुख बोले- भारत को ज्ञानियों का देश बनाने की जरूरत, तिरंगे के ...
Republic Day: Republic Day पर दी गई भारत में बनी इंडियन फील्ड गन ...
Know the history of Khalistan movement, its motive, its founder, and more
International Day of Happiness 2023: Factors which Determine Happiness of a Country