Shah Rukh Khan On Burj Khalifa: बॉलीवुड सुपरस्टार और किंग खान के नाम से मशहूर शाहरूख खान ने बुधवार को अपना 57वां जन्मदिन मनाया। शाहरुख के इस जन्मदिन पर उनके करोड़ों फैंस समेत कई सेलिब्रिटीज ने भी उन्हें उनके इस जन्मदिन पर जमकर बधाई दी।
शाहरुख के जन्मदिन पर सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर से बधाई संदेश देखने को मिले। विदेशों में भी शाहरुख के इस जन्मदिन पर काफी धमक देखने को मिली, तो इसी कड़ी में शाहरुख खान के जन्मदिन के इस खास मौके पर दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर उनके सम्मान में खासतौर पर फ़्लैश के जरिए 'बर्थडे विश' किया गया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि 2 नवंबर को दुबई स्थित बुर्ज खलीफा जगमगाती रोशनी से रोशन होता हुआ दिख रहा है। वीडियो की शुरुआत शाहरुख की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का गाना 'तुझे देखा तो ये जाना सनम' के साथ होती है और तभी शाहरुख की फोटो बुर्ज खलीफा पर दिखाई जाती है। इस दौरान शाहरुख को बर्थ डे विश करते हुए 'हैप्पी बर्थडे शाह रुख खान, हैप्पी बर्थडे पठान' भी लिखा हुआ फ्लैश होता है। इतना ही नहीं, शाहरुख की तस्वीर के साथ 'वी लव यू' भी फ्लैश किया हुआ नजर आता हैं।
#BurjKhalifa lights up in celebration of the birthday of the great bollywood star, Shah Rukh Khan’s! Lets wish him a Happy Birthday pic.twitter.com/1Q55agSjXa
— Burj Khalifa (@BurjKhalifa) November 2, 2022
वहीं, शाह रुख के जन्मदिन की देर रात हजारों फैंस उनके घर के बाहर इकठ्ठा हो गए और अपने चहिते सुपरस्टार की एक झलक पाने के लिए वे 'हैप्पी बर्थडे शाहरुख' भी चिल्लाते हुए नजर आएं। हालांकि, शाहरुख ने भी अपने फैंस का मान रखा और वे अपने फैंस से मिलने के लिए देर रात ही मन्नत की बालकनी पर आए।
इस साल शाह रुख खान का यह जन्मदिन इसलिए भी खास बन गया, क्योंकि शाहरुख के बर्थडे पर उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पठान’ का टीजर जारी कर दिया गया। अपने चहिते स्टार की फिल्म को देखने फैंस कई महीनों से बेताब थे और ऐसे में जल्द ही फैंस का ये सपना भी पूरा हो जाएगा। शाह रुख की अपकमिंग फिल्म 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में शाह रुख के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में हैं।
PATHAAN BREAKS RECORD: शाहरुख खान की फिल्म पठान ने कश्मीर में तोड़ा 32 ...
Pathan Break Records: शाहरुख खान की फिल्म पठान ने तोड़े कई रिकॉर्ड, इसलिए ...
Pathaan movie review & reaction: Fan service to Visual Delight Blend of everything Bollywood was ...
मन्नत की बालकनी पर आए Shahrukh Khan, फैन्स हुए एक्साइटेड | Pathaan | ...