operation kaveri: सूडान अभी काफी मुश्किल वक्त से गुज़र रहा है। अर्धसैनिक बलों और सेना के बीच हालात गंभीर बने हुए हैं। उनकी इस लड़ाई में कई मासूम लोगों ने अपनी जान गवा दी। कई भारतीय भी सूडान में फंसे हुए थे। जिनको वहां से सुरक्षित निकालने के लिए पीएम मोदी ने ऑपरेशन कावेरी चलाया है। अब भारतीय वहां से वापस आ रहे हैं। ये युद्ध सत्ता पर कब्ज़ा करने के लिए हो रहा है। अभी फिलहाल वहां पर युद्ध विराम लगा हुआ है।