सुकेश चंद्रशेखर दिल्ली की मंडोली जेल में बंद है। सुकेश चंद्रशेखर पर 200 करोड़ की ठगी के आरोप लगे हैं। मंडोली जेल से सुकेश का एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमें सुकेश ज़ोर ज़ोर से रोता दिखाई दे रहा है। जेल के अधिकारियों ने जेल में रेड मारी थी। उसी समय की ये वीडियो है।
मंडोली जेल में अधिकारियों ने रेड मारी जिसमें पता चला की सुकेश चंद्रशेखर के पास से डेढ़ लाख की चप्पल और 80 हज़ार की जीन्स मिली है। जब पुलिस अधिकारियों ने रेड मारी तो सुकेश चंद्रशेखर रोने लगा। एक सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रही है जिसमें सुकेश को रोते देखा जा सकता है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि सुकेश लेटा है और अधिकारी सुकेश को सामान से अलग हटने के लिए बोल रहे है। मंडोली जेल की वीडियो लीक होने से प्रशासन के उपर सवाल उठ रहे हैं। जेल प्रशासन का कहना है कि जिसने भी वीडियो लीक किया है उस पर कार्यवाही की जाएगी।