Surya Grahan 2022: साल का अंतिम सूर्य ग्रहण इस साल दिवाली के अगले दिन यानी 25 अक्टूबर को लगेगा। भारत में यह आंशिक ग्रहण होगा। ये सूर्य ग्रहण दोपहर बाद 2 बजकर 29 मिनट पर आइसलैंड में शुरू होगा और शाम 6 बजकर 20 मिनट पर अरब सागर में खत्म होगा। वही, भारत में यह सूर्य ग्रहण शाम करीब 04:29 पर शुरू होकर शाम 06:09 मिनट पर खत्म होगा। भारत में सूर्य ग्रहण दिल्ली, बेंगलुरू, कोलकाता, हैदराबाद, राजस्थान, गुजरात, चेन्नई, उज्जैन, वाराणसी और मथुरा में नजर आएगा, जबकि हिमाचल में यह नहीं दिखेगा।
इन चीजों की भूलकर भी न करें अनदेखी
सूर्य ग्रहण के दौरान कई ऐसी चीजें होती है, जिनका पालन करना चाहिए। तो कुछ ऐसी नियम होते है, जिनकी अनदेखी करने से बड़ा नुकसान हो सकता है। दरअसल, सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले ही सूतक लग जाता है और इस दौरान भोजन, पानी आदि कुछ भी खाना नहीं चाहिए। इसके साथ ही इस समय नाखून काटना, बाल कटवाना, बालों में कंघी करना आदि कार्य नहीं करने चाहिए।
इसके अलावा इस समय खाने-पीने की चीजों में तुलसी डालनी चाहिए और गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर भी नहीं निकलना चाहिए। साथ ही इस समय मंदिर में बैठकर पूजा भी नहीं करनी चाहिए और सूर्य की आराधना करनी चाहिए।