Surya Grahan 2022: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण दिवाली के अगले दिन यानी मंगलवार को लगने जा रहा है। ऐसे में इसका प्रभाव भारत में भी पड़ेगा, इसलिए गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के समय सावधान रहने की बेहद जरूरत है। जिसकी वजह यह है कि देश में पड़ने वाले ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है। इस दिन लोगों को कई तरह की सावधानी बरतनी होती है, खासकर गर्भवती महिलाओं के लिए कई नियमों का पालन करना जरूरी होता है।
सूर्य ग्रहण पर गर्भवती महिलाएं न करें ये काम:
- ग्रहण के दौरान सूर्य की किरणें दूषित होती हैं। इसलिए गर्भवती महिलाएं को नकारात्मक प्रभाव से बचाने के लिए सूर्य ग्रहण नहीं देखना चाहिए।
- इस दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर भी नहीं निकलना चाहिए।
- गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के खत्म होने के बाद नहाना चाहिए।
- सूर्य ग्रहण के दौरान नुकीली चीजें का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
- सूर्य ग्रहण के दौरान सोना अशुभ माना जाता है। इसलिए गर्भवती महिलाएं ग्रहण पर सोएं। बल्कि सूर्य से जुड़े मंत्रों का लगातार जाप करते रहना चाहिए।
- ग्रहण के दौरान कुछ भी खाना-पीना नहीं चाहिए।
- सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को अपने पास दूर्वा घास रखनी चाहिए।