Surya Grahan 2023: 20 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। वैसे तो ये एक खगोलीय घटना है। लेकिन भारत में इसका विशेष महत्व है। आइए जानते हैं कि इस साल का पहला सूर्य ग्रहण कहां कहां दिखेगा। और सूर्यग्रहण के दौरान किस काम को नहीं करना चाहिए।
यहां दिखेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण
चीन, अमेरिका, मलेशिया, फिजी, कंबोडिया, जापान, समोआ, सिंगापुर, थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, वियतनाम, बरूनी, सोलोमन, दक्षिण हिन्द महासागर, दक्षिण प्रशांत महासागर, ताइवान, माइक्रोनेशिया, सोलोमन, अंटार्कटिका, पापुआ न्यू गिनी, इंडोनेशिया और फिलीपींस में दिखेगा। आपको बता दें कि भारत में सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा।
सूर्य ग्रहण के दौरान क्या काम नहीं करना चाहिए
सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ कार्य ऐसे हैं जिन्हें नहीं करना चाहिए। यदि ऐसा किया तो इसका बहुत नुकसान उठाना पड़ सकता है। आइए जानते है उन कामों के बारे में जो नहीं करना चाहिए।
मांस का सेवन- सूर्य ग्रहण के दौरान मांसाहारी भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए।
मदिरा का सेवन- सूर्य ग्रहण के दौरान मदिरा या किसी भी नशीले पदार्थ का सेवन नहीं करना चाहिए।
स्नान- ग्रहण के बाद स्नान अवश्य करें। इससे ग्रहण का दोष दूर होता है।
झूठ- इस दौरान झूठ बोलने से बचें।
गर्भवती महिलाएं रखें ध्यान- इस दौरान गर्भवती महिलाएं अपना खास ख्याल रखें इस दौरान घर से बिल्कुल न निकलें।
भोजन न करें- ग्रहण के दौरान भोजन नहीं करना चाहिए।
भोजन खुला न रखें- सूर्य ग्रहण के दौरान भोजन खुला नहीं रखना चाहिए।
पेय पदार्थ खुला न रखें- इस दौरान पानी या कोई भी पेय पदार्थ को खुला न रखें।
घर से बाहर न निकलें- सूर्य ग्रहण के दौरान घर से बाहर न निकलें।